वे ब्राह्मणवादी नहीं हैं - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

4 min read · 12.4K reads

वे ब्राह्मणवादी नहीं हैं
लेकिन ब्राह्मणों को ही कवि मानेंगे

वे ब्राह्मणवादी नहीं हैं
लेकिन ब्राह्मणों को ही पुरस्‍कार दिलाएंगे

वे ब्राह्मणवादी नहीं हैं
लेकिन ब्राह्मणों को ही मंच पर बुलाएंगे

वे ब्राह्मणवादी नहीं हैं
लेकिन ब्राह्मणों के गुट में शामिल रहेंगे

वे ब्राह्मणवादी नहीं हैं
लेकिन ब्राह्मणों को ही नौकरी दिलाएंगे

वे ब्राह्मणवादी नहीं हैं
लेकिन ब्राह्मणों के लेखक संगठन में शामिल रहेंगे

वे ब्राह्मणवादी नहीं हैं
लेकिन ब्राह्मणों को ही आलोचक मानेंगे

वे ब्राह्मणवादी नहीं हैं
लेकिन ब्राह्मणों के नेता बनते जा रहे हैं

वे ब्राह्मणवादी नहीं हैं
लेकिन ब्राह्मणवादियों को गाली देने वालों को जातिवादी कहेंगे।
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like