त्रासदी : एक महान संकट - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

7 min read · 12.3K reads

जो खुद दुनिया को खिलाता रहा
वही भूखा रह गया
जो खुद संसार में उजाला फैलाता रहा
वही अंधेरा में रह गया
जो खुद दुनिया को हरा-भरा करता रहा
उसी के मन में सूखा रह गया
जो खुद दुनिया को हंसाता रहा
उसी के अंतस् में अंधेरा छाया रहा
जो खुद दुनिया के लिए घर-बार बनाता रहा
वही बेघर रह गया
जो खुद दुनिया के लिए शुभ-लाभ रहा
वही अशुभ रह गया
जो खुद दुनिया भर में प्यार बांटता रहा
वही प्यार के लिए तरसता रहा
जो खुद दुनिया को अहिंसा का सन्देश देता रहा
वही हिंसा का शिकार हो गया
जो खुद दुनिया के लिए महला-दोमहला बनाता रहा
वही जंगलों में रह गया
जो खुद दुनिया को स्पृश्य बनाता रहा
वही अस्पृश्य बना रह गया
जो खुद ईश्वरों का आविष्कार करता रहा
वही कुम्हार बना रह गया
जो खुद दुनिया का तन ढंकता रहा
वही जुलाहा बना रह गया
जो खुद दुनिया को कांटों से बचाता रहा
वही चमार बनकर रह गया
जो खुद दुनिया को अपने कन्धों पर ढोता रहा
वही कहार बनकर रह गया
जो खुद दुनिया को अमृत पिलाता रहा
वही ग्वाला बनकर रह गया
जो खुद दुनिया को दर्शनीय बनाता रहा
वही हज़्ज़ाम बनकर रह गया
जो खुद दुनिया को जन्नत की सैर कराता रहा
वही कलबार बनकर रह गया
जो खुद दुनिया को चमन बनाता रहा
वही मेहतर बनकर रह गया

और जो परजीवी बनता चला आ रहा है
वही राजा बनता चला जा रहा है!
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाप्रेम'प्रेम-महिमा'प्रेम, प्रेम— ए. के. परंदामनारजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय