संगठन - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

6 min read · 12.4K reads

ब्राह्मण
ब्राह्मण के नाम पर
हत्यारे को नायक कह देता है

भूमिहार
भूमिहार के नाम पर
बूचर को दूसरा गांधी कह देता है

राजपूत
राजपूत के नाम पर
बलात्कारी को क्लीन चिट देने लगता है

कायस्थ
कायस्थ के नाम पर
भ्रस्टाचारी को संत कहने लगता है

बनिया
बनिया के नाम पर
यत्र-तत्र मूतने लगता है

जाट
जाटों के नाम पर
खापों को न्यायसंगत ठहराने लगता है
गुर्जर
गुर्जर के नाम पर
सर फोड़ देता है

यादव
यादव के नाम पर
अपराधियों की दुहाई देने लगता है

कुर्मी
कुर्मी के नाम पर
बस्तियां उजाड़ देता है

कोयरी
कोयरी के नाम पर
खून का प्यासा हो जाता है

चमार
चमार के नाम पर
अछूतानंद को दलितों का सबसे बड़ा कवि मानने लगता है

खटिक
खटिक के नाम पर
उदितराज को सबसे बड़ा दलित नेता मानता है

पासवान
पासवान के नाम पर
रामविलास पासवान को एकमुश्त वोट दे देता है

वाल्मीकि
वाल्मीकि के नाम पर
वाल्मीकियों को ही असली दलित मानता है

और मीणा
मीणा के नाम पर
आदिवासियों का सारा डकार जाता है

अब सवाल यह पैदा होता है
कि क्या भारत में
जाति से भी बड़ा कोई संगठन है?
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like