सबसे ऊपर जाति - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

घर-घर में
दीये जलाए जा रहे हैं
पटाखें फूट रहे हैं अविराम
अबीर-गुलाल उड़ाये जा रहे हैं बेरोक-टोक
ढोल-मंजीरें बजाए जा रहे हैं जोरदार
मुंह मीठा किया जा रहा है सबका

यह कोई
दीपावली-होली का त्योहार नहीं,
अपने देश द्वारा
अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण की ख़ुशी नहीं
या
भारत द्वारा पाकिस्तान को
क्रिकेट में रौंदे जाने का जलसा भी नहीं
बल्कि अपनी जाति के किसी वीर का
सूबे का मुखिया बन जाने का विजय उत्सव है
भले ही वह
हिटलिस्टेड और मोस्ट वांटेड अपराधी ही क्यों न रहा हो!
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी