ईसा और भगवान के लिए - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

6 min read · 12.4K reads

जहां सबसे ज्‍यादा प्रभु होंगे
शैतान भी वहीं सबसे ज्‍यादा होंगे
जहां सबसे ज्‍यादा नायक होंगे
खलनायक भी वहीं सबसे ज्‍यादा होंगे
जहां सबसे ज्‍यादा नम्रता होगी
उदंडता भी वहीं सबसे ज्‍यादा होगी
जहां सबसे ज्‍यादा दरियादिली होगी
क्षुद्रता भी वहीं सबसे ज्‍यादा होगी

जहां सबसे ज्‍यादा शंकराचार्य होंगे
व्‍यभिचारी भी वहीं सबसे ज्‍यादा होंगे
जहां सबसे ज्‍यादा धर्म होगा
धर्म की हानि भी वहीं सबसे ज्‍यादा होगी
जहां सबसे ज्‍यादा जनता होगी
जनता के नाम पर लूट भी वहीं सबसे ज्‍यादा होगी
जहां सबसे ज्‍यादा नास्तिक होंगे
आस्तिक भी वहीं सबसे ज्‍यादा होंगे

जहां सबसे ज्‍यादा पूजा होगी
कर्मकांड भी वहीं सबसे ज्‍यादा होंगे
जहां जातिवाद का विरोध सबसे ज्‍यादा होगा
जातिवाद भी वहीं सबसे ज्‍यादा होगा
जहां सत्‍य के सबसे ज्‍यादा प्रयोग होंगे
सत्‍य के पाखंड भी वहीं सबसे ज्‍यादा होंगे
जहां सबसे ज्‍यादा विचार होंगे
बेईमानी की गुंजाइश भी वहीं सबसे ज्‍यादा होगी

और जहां विचार कम से कम होंगे
ईमानदारी भी वहीं सबसे ज्‍यादा होगी।
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like