अंधेर नगरी - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

5 min read · 12.4K reads

संविधान को बचा लो
आरक्षण को ख़त्म कर दो!

धर्म को बचा लो
मुसलमानों का क़त्ल कर दो!

मंदिरों को पवित्र करो
और दलितों को खदेड़ दो!

देशद्रोहियों को इनाम दो
और शुभचिंतकों को फांसी!

आर्यों को देसी बोलो
और आदिवासियों को जंगली!

द्विजों को देवता बोलो
और शूद्रों को दानव!

मस्जिदों और चर्चों को ढाहो
और मंदिरों-मठों का निर्माण करो!

हिंदुओं को देशभक्त बोलो
और मुसलमानों को गद्दार!

दलित नेत्रियों की इज़्ज़त उतारो
और पुंसत्व का दिखाओ दम!

हिंदुओं की आबादी बढाओ
और मुसलमानों की नसबंदी!

हिंदुओं का हिंदुत्थान बनाओ
और मुसलमानों का पाकिस्तान!

पिछड़ों को हनुमान बनाओ
और द्विजों को राम!

दंगाइयों को पेंशन दो
और पीड़ित परिवारों को कैद!

और
गायों को मेवा खिलाओ
और मानुषों को मारो गोली!
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like