सन्ध्या - पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदीपंकज चतुर्वेदी24 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads

जीवन के बयालीसवें वसंत में
निराला को लगा -
अकेलापन है
घेर रही है सन्ध्या

बयालीसवें जन्मदिन पर
पुछा एक स्त्री से
कैसा लगता है
महाकवि की बात क्या सही है?

कहा उसने
बढ़ी है निस्संगता
और जैसे सांझ ही क्या
रात्रि-वेला चल रही है

बीच के इस फ़ासले में
और चाहे कुछ हुआ है
कम हुई है रोशनी
शाम का झुटपुरा
अब और गहरा हो चला है
कवि, जबसे तुम गये हो
पंकज चतुर्वेदी
About the poet

पंकज चतुर्वेदी

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like