साक़ी क़दह-ए-शराब दे दे

पंडित दया शंकर नसीम लखनवीपंडित दया शंकर नसीम लखनवी

1 min read · 12.4K reads

साक़ी क़दह-ए-शराब दे दे

महताब में आफ़्ताब दे दे

साक़ी बाक़ी जो कुछ है ले ले

बाक़ी साक़ी शराब दे दे

लैला मैं ने तुझे बनाया

मजनूँ मुझ को ख़िताब दे दे

प्यासा जाता है नश्तर-ए-यार

ओ रग कुछ ख़ून-ए-नाब दे दे

उस बुत से नसीम ज़र न तू माँग

जो चाहे वो बे-हिसाब दे दे

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी
About the poet

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी

उपनाम : 'नसीम' मूल नाम : पंडित दया शंकर कोल जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंडित दया शंकर नसीम 1811 ई. में लखनऊ में पैदा हुए थे। उनका सम्बंध पंडितों के संभ्रांत और शिक्षित परिवार से था इसलिए उनको भी साहित्य से बेहद दिलचस्पी थी। ज़रूरी शिक्…

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like