ख़ुम न बन कर ख़ुद-ग़रज़ हो जाइए

पंडित दया शंकर नसीम लखनवीपंडित दया शंकर नसीम लखनवी

1 min read · 12.4K reads

ख़ुम न बन कर ख़ुद-ग़रज़ हो जाइए

मिस्ल-ए-साग़र और के काम आइए

अब्र-ए-रहमत सुनते हैं नाम आप का

ख़ाकसारों पर करम फ़रमाइए

आप आहू-चश्म हैं आहू नहीं

हम से वहशत की न लीजे आइए

सब्र रुख़्सत हो तो जाने दीजिए

बे-क़रारी आए तो ठहराइए

जौहर-ए-तेग़-ए-निगह खुल जाएगा

मुँह न मेरे ज़ख़्म का खुलवाइए

दिल में है दिखलाइए तासीर-ए-इश्क़

ठंडी साँसों से उन्हें गर्माइए

सर्द आहें भरते हैं जब हम 'नसीम'

कहते हैं वो ठंडे ठंडे जाइए

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी
About the poet

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी

उपनाम : 'नसीम' मूल नाम : पंडित दया शंकर कोल जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंडित दया शंकर नसीम 1811 ई. में लखनऊ में पैदा हुए थे। उनका सम्बंध पंडितों के संभ्रांत और शिक्षित परिवार से था इसलिए उनको भी साहित्य से बेहद दिलचस्पी थी। ज़रूरी शिक्…

View profile & all 44 Poems / Stories