राहत कहाँ नसीब थी जो अब कहीं नहीं - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ीपंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

6 min read · 12.4K reads

राहत कहाँ नसीब थी जो अब कहीं नहीं
वो आसमाँ नहीं है की अब जो ज़मीं नहीं

हो जोश सिद्क़-ए-दिल में तो राहत बग़ल में हो
क़ाएम ये आसमान रहे या ज़मीन नहीं

हुब्ब-ए-वतन को हिम्मत-ए-मरदाना चाहिए
दरकार आह सीन-ए-अंदोह-गीं नहीं

ख़ून-ए-दिल-ओ-जिगर से इसे सींच ऐ अज़ीज़
कुश्त-ए-वतन है ये कोई कुश्त-ए-जवीं नहीं

हक़ गोई की सदा थी न रूकनी न रूक सकी
कब वार की सिनानें गलों में चुभीं नहीं

दाग़ ग़म-ए-वतन है निशान-ए-अज़ीज़-ए-ख़ल्क़
दिल पर न जिस को नक़्श हो ये वो नगीं नहीं

जंग-ए-वतन में सिद्क़ के हथियार का है काम
दरकार इस में अस्ला-ए-आहनीं नहीं

घर-बार तेरा पर तू किसी चीज़ को न छेड़
ये बात तो हरीफ़ों की कुछ दिल-नशीं नहीं

जिस बात पर अज़ीज़ अड़े है उड़े रहें
कहने दें उन को ऊँचे गले से नहीं नहीं

क्या जाने दिल जिगर को मेरे जो ये कह गया
दामन भी तार तार नहीं आस्तीं नहीं

माबूद है वतन हूँ परस्तार उसी का मैं
दैर ओ हरम में जो झुके ये वो जबीं नहीं

‘कैफ़ी’ इसी से ख़ैरियत-ए-हिन्द में है दैर
हुब्ब-ए-वतन का जोश कहीं है कहीं नहीं
पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी
About the poet

पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

  1. ढूँढने से यूँ तो इस दुनिया में क्या मिलता नहीं - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    ढूँढने से यूँ तो इस दुनिया में क्या मिलता नहींसच अगर पूछो तो सच्चा आश्ना मिलता नहीं

    12.4K reads
  2. फ़िदा अल्लाह की ख़िल्क़त पे जिस का जिस्म ओ जाँ होगा - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    फ़िदा अल्लाह की ख़िल्क़त पे जिस का जिस्म ओ जाँ होगावही अफ़्साना-ए-हस्ती का मीर-ए-दास्ताँ होगा

    12.4K reads
  3. हुस्न-ए-अज़ल का जलवा हमारी नज़र में है - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    हुस्न-ए-अज़ल का जलवा हमारी नज़र में हैजो तूर पर हुआ था दिल दीदा-वर में है

    12.4K reads
  4. इक ख़्वाब का ख़याल है दुनिया कहें जिसे - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    इक ख़्वाब का ख़याल है दुनिया कहें जिसेहै इस में इक तिलिस्म तमन्ना कहें जिसे

    12.4K reads
  5. कोई दिल-लगी दिल लगाना नहीं है - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    कोई दिल-लगी दिल लगाना नहीं हैक़यामत है ये दिल का आना नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like