एक घनाक्षरी - पदुमलाल पन्नालाल बख्शी

पदुमलाल पुन्नालाल बख्शीपदुमलाल पुन्नालाल बख्शी27 Sept 1894 – 18 Sept 1971

2 min read · 12.4K reads

सेर भर सोने को हजार मन कण्डे में
खाक कर छोटू वैद्य रस जो बनाते हैं ।
लाल उसे खाते तो यम को लजाते
और बूढ़े उसे खाते देव बन जाते हैं ।
रस है या स्वर्ग का विमान है या पुष्प रथ
खाने में देर नहीं, स्वर्ग ही सिधाते हैं ।
सुलभ हुआ है खैरागढ़ में स्वर्गवास
और लूट घन छोटू वैद्य सुयश कमाते हैं ।
पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
About the poet

पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like