जो कली सो गई रात को - पद्मा सचदेव

पद्मा सचदेवपद्मा सचदेव17 Apr 1940

2 min read · 12.4K reads

जो कली सो गई रात को
फूल बन गई सुबह,
मेरी लाडली, तू भी सो जा।
पत्तियों पै झुकी चांदनी
डालियों पै रुकी चांदनी,
नींद में चल रही है हवा।
मेरी लाडली, तू भी सो जा।
बादलों में हवा सो गई
रोशनी भी कहीं खो गई,
नींद से बुझता जाए दिया।
मेरी लाडली, तू भी सो जा।
रात बीतेगी, होगी सहर
फूल खिलके तू महकेगी फिर,
रंग लाएगा हर दिन नया।
मेरी लाडली, तू भी सो जा।
पद्मा सचदेव
About the poet

पद्मा सचदेव

पद्मा सचदेव

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like