कटा जो मुश्किलों से उस सफ़र की याद आती है - ओमप्रकाश यती

ओमप्रकाश यतीओमप्रकाश यती3 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads



कटा जो मुश्किलों से उस सफ़र की याद आती है
मुझे काँटों भरी टेढ़ी डगर की याद आती है

घरों में बैठकर बेकार अच्छा भी नहीं लगता
निकल जाओ अगर घर से तो घर की याद आती है

कटाकर हाथ, दुनिया को अचम्भा दे गए कैसा
इमारत देखकर उनके हुनर की याद आती है

कभी इंसान को दिल चैन से रहने नहीं देता
इधर की याद आती है, उधर की याद आती है

मैं अब भी आँधियों को कोसता हूँ खूब जी भर के
मुझे जब नीम के बूढ़े शज़र की याद आती है

ज़रा सी चीज़ भी कितना कठिन उनके लिए तब थी
पिता की ज़िन्दगी के उस समर की याद आती है
ओमप्रकाश यती
About the poet

ओमप्रकाश यती

View profile & all 62 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like