दिल में सौ दर्द पाले बहन-बेटियाँ - ओमप्रकाश यती

ओमप्रकाश यतीओमप्रकाश यती3 Sept 1959

2 min read · 12.4K reads


दिल में सौ दर्द पाले बहन–बेटियाँ

घर में बाँटें उजाले बहन–बेटियाँ


कामना एक मन में सहेजे हुए

जा रही हैं शिवाले बहन–बेटियाँ


ऐसी बातें कि पूरे सफ़र चुप रहीं

शर्म की शाल डाले बहन–बेटियाँ


हो रहीं शादियों के बहाने बहुत

भेड़ियों के हवाले बहन–बेटियाँ


गाँव–घर की निगाहों के दो रूप हैं

कोई कैसे सँभाले बहन–बेटियाँ
ओमप्रकाश यती
About the poet

ओमप्रकाश यती

View profile & all 62 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like