अपने भीतर क़ैद बुराई से लड़ना - ओमप्रकाश यती

ओमप्रकाश यतीओमप्रकाश यती3 Sept 1959

2 min read · 12.4K reads



अपने भीतर क़ैद बुराई से लड़ना
मुश्किल है कड़वी सच्चाई से लड़ना

ऐसे वार कि भाँप नहीं पाता कोई
सीख गए हैं लोग सफ़ाई से लड़ना

झूठ का पर्वत लोट रहा है क़दमों में
चाह रहा था सच की राई से लड़ना

जो मित्रों का भेष बनाए रहता है
उस दुश्मन से कुछ चतुराई से लड़ना

सेनाओं से लड़ने वाले क्या जानें
कितना मुश्किल है तन्हाई से लड़ना
ओमप्रकाश यती
About the poet

ओमप्रकाश यती

View profile & all 62 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like