अभागे गाँव को ढाढस बँधाने कौन आएगा - ओमप्रकाश यती

ओमप्रकाश यतीओमप्रकाश यती3 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads



अभागे गाँव को ढाढ़स बँधाने कौन आएगा
इलेक्शन बाद फिर चेहरा दिखाने कौन आएगा

अगर हम लेखनी वाले भी बँट जाएंगे खेमों में
दिलों में प्रेम के दीपक जलाने कौन आएगा

हमारे रास्ते क्या हों, हमारी मंज़िलें क्या हों
हमारे फ़र्ज़ क्या हों, ये बताने कौन आएगा

जो अपने थे, तुम्हारे क़त्ल में शामिल वही हैं जब
तुम्हारी मौत पर आँसू बहाने कौन आयेगा

वहाँ परदेश में जब खेलते हैं डॉलरों में सब
यहाँ माँ-बाप की मिट्टी उठाने कौन आएगा
ओमप्रकाश यती
About the poet

ओमप्रकाश यती

View profile & all 62 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय