फूल के अधरों पे - ओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग

ओमप्रकाश चतुर्वेदी परागओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग4 Sept 1933

3 min read · 12.4K reads

फूल के अधरों पे पत्थर रख दिया
गंध को काँटों के अंदर रख दिया
यों नए उपचार अज़माए गए
ज़ख़्म को मरहम के ऊपर रख दिया
धार के तेवर परखने के लिए
अपने ही सीने पे खंजर रख दिया
अंध बाज़ारीकरण के दौर ने
घर को दरवाज़े से बाहर रख दिया
यह खुलापन तो दुशासन हो गया
ज़िंदगी का चीर हरकर रख दिया
जब बदल पाए न बेढ़ब सूरतें
आइनों को ही बदलकर रख दिया
क्या अजब भाषा है दुनिया की पराग
राहजन का नाम रहबर रख दिया!
ओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग
About the poet

ओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like