किसने कहा - ओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग

ओमप्रकाश चतुर्वेदी परागओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग4 Sept 1933

3 min read · 12.4K reads

अंजाम आज खुद़ से अनजान हो रहा है
आगाज़ ही अजल का सामान हो रहा है

कुछ और कह रही हैं लोहूलुहान राहें
कुछ और मंज़िलों से ऐलान हो रहा है

है चोर ही सिपाही मुंसिफ़ है खुद़ ही क़ातिल
किस शक्ल में नुमायाँ इंसान हो रहा है

जिनको मिली है ताक़त दुनिया सँवारने की
ख़ुदगर्ज आज उनका ईमान हो रहा है

देखा पराग तुमने दुनिया का रंग बोलो
इन हरक़तों से किसका नुक़सान हो रहा है।
ओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग
About the poet

ओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like