दीया जलाएं - ओम पुरोहित ‘कागद

ओम पुरोहित ‘कागदओम पुरोहित ‘कागद5 Sept 1957 – 12 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads


आसमान साफ
बादल और बिजलियां मौन
गतिमंद है पौन
पसरा है अंधेरोँ मेँ
...मौन सन्नाटा
मगर
निस्तेज नहीँ है सूरज
सारी गतियोँ को
कर देगा सक्रिय
अपने किसी एक फैसले से ।
आओ
हम करें प्रतिक्षा
सूरज के उगने की
तब तक
आओ जलाएं
एक एक दीया
अंधेरोँ से लड़ने के निमित
घरोँ की मुंडेर पर।
ओम पुरोहित ‘कागद
About the poet

ओम पुरोहित ‘कागद

View profile & all 67 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like