दिन की मौत पर - ओम पुरोहित ‘कागद

ओम पुरोहित ‘कागदओम पुरोहित ‘कागद5 Sept 1957 – 12 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

न जाने किस की याद में
गुज़र ही गया
एक अकेला दिन

इस रात की तन्हाई में
दिन की मौत पर
बाँच रहा है मर्सिया
एक अकेला चांद

मातमपुरसी को
आए हैं तारे अनेक

आसमान रोके बैठा है
आँखो में असीम आँसू
जो झर ही जाएँगे
कभी न कभी !
ओम पुरोहित ‘कागद
About the poet

ओम पुरोहित ‘कागद

View profile & all 67 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like