तुम्हारा रुख़ बदल जाने से दिल में आस उग आई - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारा रुख़ बदल जाने से दिल में आस उग आई ।
ज़मीं सूखी थी पानी पा गई तो घास उग आई ।

सुना है मज़हबों ने बीज बोए थे मोहब्बत के,
कहाँ से फिर ये नफ़रत भी उसी के पास उग आई ।

अभी अच्छी तरह जिद्दत पनपने भी न पाई थी,
अचानक ज़ह्न में अज्दाद की बू-बास उग आई ।

ये मंज़र देखने की ताब भी लानी पड़े शायद,
जहाँ पर फर्श पक्की थी वहाँ भी घास उग आई ।

ज़माने का असर आब-ओ-हवा पर पड़ गया ज़ालिम,
उमीदों ही के साए में निगोडी यास उग आई ।

जहाँ सहरा है सोचो तो वहाँ का हाल क्या होगा,
जहाँ दरियादिली थी अब वहाँ भी प्यास उग आई ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like