सामना पर्बतों से हुआ तो आँधियों को सँभलना पड़ा था - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

सामना पर्बतों से हुआ तो आँधियों को सँभलना पड़ा था
जिनकी रफ़्तार तूफ़ान सी थी उनको भी रुख़ बदलना पड़ा था

घर के आँगन में उतरा था सूरज सब लगे थे ख़ुशामद में उसकी
कौन परवाह करता दिये की देर तक उसको जलना पड़ा था

कुछ शरारों को पैदा किया था अपने हिस्सों को मैंने जला कर
बाद में उन शरारों के पीछे मुझको पूरा ही जलना पड़ा था

शाम के दिलफ़रेब आस्माँ में डूबना ही था सूरज को लेकिन
सुब्ह में वो कशिश थी क़ि उसको डूब कर फिर निकलना पड़ा था

नाम को उसके हासिल थी शोहरत और गुमनाम थी मेरी हस्ती
मर्तबा उसका पाने को मुझको उसके साँचे में ढलना पड़ा था
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like