पेट मैंने उसके एहसास-ए-सख़ावत[1] का भरा।
तब बमुश्किल उसने मेरी चाह का कासा[2] भरा।
अब भी गुंजाइश बहुत है तेरे मेरे दरमियाँ,
निस्फ़[3] ख़ाली तू भी है और मैं भी हूँ आधा भरा।
खा रहा हूँ एक मुद्दत से मैं रिश्तों के फ़रेब,
इन सराबों[4] से अभी तक दिल नहीं मेरा भरा।
हैसियत तो मैकदे से कम न थी उसकी मगर,
जब उसे परखा गया मुश्किल से पैमाना भरा।
ग़र्क़ होने की तमन्ना फिर से जागी थी मगर,
फिर न वो मौसम ही पलटा और न वो दरया भरा।
हमने अपने ज़र्फ़ का मेयार रक्खा बरक़रार,
जितना ख़ाली हो गया उतना ही दोबारा भरा।