मुझे उसकी तमन्ना है उसे मेरी ज़रूरत है - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

मुझे उसकी तमन्ना है उसे मेरी ज़रूरत है
ये तो बुनियाद है इस पर इमारत की ज़रूरत है

ज़रूरत सब की हो सकती है पूरी शर्त है लेकिन
उसे उतना ही मिल पाए जिसे जितनी ज़रूरत है

मुहब्बत हम लुटाते हैं सर-ए-महफ़िल खुले दिल से
लुटाने में ये क्या देखें किसे कितनी ज़रूरत है

ग़लतफ़हमी हुई साबित जो ख़ुशफ़हमी थी यारों को
कि उनके पास पैसा है उन्हें किसकी ज़रूरत है

हमारे बीच कल कुछ था मगर अब और ही कुछ है
जो कल तेरी ज़रूरत थी वो अब मेरी ज़रूरत है

दरीचे बन्द हैं दर बन्द हैं सारे, अरे भाई
चराग़ों के लिए थोड़ी हवा की भी ज़रूरत है
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like