मुफ़लिस तो खड़े रह गए ईमान की सफ़ में - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

मुफ़लिस तो खड़े रह गए ईमान की सफ़ में ।
ज़रदार सभी आ गए भगवान की सफ़ में ।

बाज़ार के सिक्के की करामात तो देखो,
औसाफ़ भी अब लग गए सामान की सफ़ में ।

चिन्ता न करो अब भी बहुत लोग हैं हम-से,
चकबस्त-ओ-दयाशंकर-ओ-रसखान की सफ़ में ।

तूफ़ान के आते ही बदल जाएगा मंज़र,
मौजें भी नज़र आएँगी तूफ़ान की सफ़ में ।

जिस रोज़ से घर छोड़ के घर अपना बसाया,
उस रोज़ से हम आ गए मेहमान की सफ़ में ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like