कैसे तय हो कौन बुरा है किसका मस्लक अच्छा है - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

कैसे तय हो कौन बुरा है किसका मस्लक अच्छा है ।
सब की अपनी अपनी मंज़िल अपना अपना रस्ता है ।

मौसम के बल पर ऊँचाई पाने वाले बादल को,
मौसम रुख़ बदले तो पानी-पानी होना पड़ता है ।

यूँ मेरे विश्वास का शीशा चकनाचूर नहीं होता,
तुमने उसको तोड़ा फिर उसके टुकड़ों को तोड़ा है ।

इक आँधी में इतने पेड़ उखड़ते देखे हैं मैंने,
अब पत्ता भी हिलता है तो मेरा दिल काँप उठता है ।

मेरे अन्दर एक मुख़ालिफ़ था जो मुझसे लड़ता था,
अब या तो वो चुप रहता है या हाँ में हाँ करता है ।

हमने पर्वत के सीने पर इतने परचम लहराए,
फिर भी ये एहसास है बाक़ी पर्वत हमसे ऊँचा है ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like