कभी चट्टान से थे अब पिघलते जा रहे हैं हम - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

कभी चट्टान से थे अब पिघलते जा रहे हैं हम
पिघलकर मुख़्तलिफ़ साँचों में ढलते जा रहे हैं हम

हमारी भाप की ताक़त कभी तो रंग लाएगी
इसी उम्मीद की धुन में उबलते जा रहे हैं हम

न रस्ते का पता है कुछ न मंज़िल का ठिकाना है
न जाने कौन सी धुन है कि चलते जा रहे हैं हम

ये माना भूक में अच्छा बुरा सब ठीक है लेकिन
ये कैसी हड़बड़ी है सब निगलते जा रहे हैं हम

हमारी लौ से नफ़रत के दियों की लौ लगी जबसे
वो बुझते जा रहे हैं और जलते जा रहे हैं हम

हमारे दायरों के बन्द खुलते जा रहे हैं सब
ख़ुद अपनी क़ैद से बाहर निकलते जा रहे हैं हम
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like