जब तबीयत में क़नाअत[1] थी तो ख़ुद्दारी भी थी ।
दिल में थोड़ा सहन भी था चारदीवारी भी थी ।।
मुझको उसकी खुद्सिताई[2] से न था कोई गुरेज़,
उसको अपनी बात मनवाने की बीमारी भी थी ।
ख़ूब था वो शख्स पहले ज़ख्म देता था मुझे,
फिर छिड़कता था नमक यानी रवादारी भी थी ।
मसअला उलझा हुआ था दो रुखों के दरमियाँ,
गुफ़्तगू भी चल रही थी और तैयारी भी थी ।
वो तुम्हारे पास जा कर बैठना घंटों ’नदीम’
इन्किसारी[3] ही नहीं थी मेरी लाचारी भी थी ।