हम उसूलों पर चले दुनिया में शोहरत हो गई - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

हम उसूलों पर चले दुनिया में शोहरत हो गई ।
लेकिन अपने घर के लोगों में बग़ावत हो गई ।

आँधियों में तेरी लौ से जल गई उँगली मगर,
ये तसल्ली है मुझे तेरी हिफ़ाज़त हो गई ।

पहले उसका आना-जाना इक मुसीबत-सा लगा,
रफ़्ता-रफ़्ता उस मुसीबत से मोहब्बत हो गई ।

जो गवाही से थे वाबस्ता वो सब पकड़े गए,
और जो मुल्ज़िम थे उन सब की ज़मानत हो गई ।

मेरे मेहमाँ भी थे ख़ुश-ख़ुश और मैं भी मुत्मईन,
उनकी पिकनिक हो गई मेरी इबादत हो गई ।

आज फिर दिल को जलाया मैंने उनकी याद से,
आज फिर उनकी अमानत में खयानत हो गई ।

मेरी हालत तो नहीं सुधरी मगर इस फेर में,
ये हुआ मेरी तरह उसकी भी हालत हो गई ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like