आज सवेरे फिर से हमने उठते ही अख़बार पढ़ा - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

आज सवेरे फिर से हमने उठते ही अख़बार पढ़ा ।
पढ़ कर फिर मायूस हुए फिर पछताए बेकार पढ़ा ।

उसको तो प्रवचन करना था उसने गीता रट डाली,
हमको मर्म समझना था सो हमने केवल सार पढ़ा ।

हमको दरबारी ओहदे से ख़ारिज तो होना ही था,
हमने गीत लिखा जम्हूरी और सर-ए-दरबार पढ़ा ।

उसके बर्तावों ने मेरे ज़ह्न में जाने क्या बोया,
उतने ही मतलब उग आए उसको जितनी बार पढ़ा ।

शायद उसने कुछ पोशीदा लफ़्ज़ों में भी लिक्खा हो,
इस उम्मीद में उसके ख़त को जाने कितनी बार पढ़ा ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like