रे मन समझ - ओम प्रभाकर

ओम प्रभाकरओम प्रभाकर5 Sept 1941

2 min read · 12.4K reads

रे मन, समझ
मौज़ूद सच !

इस आन्‍तरिक भूचाल में
रस-गंध की मत बात कर
झरते हुए दिक्‍काल में ।
उद्दीपनों की बाढ़ से
कुछ और बच
कुछ और बच ।

ये रंगीली-उजली हवा
सब कुछ उड़ा ले जाएगी
जितना बचे उतना बचा ।
अवशेष से आरम्‍भ कर
कोई नई
अल्‍पना रच !
ओम प्रभाकर
About the poet

ओम प्रभाकर

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like