हाथों का उठना - ओम प्रभाकर

ओम प्रभाकरओम प्रभाकर5 Sept 1941

2 min read · 12.4K reads

हाथों का उठना
कँपना
गिर जाना
कितने दिन चलेगा ?

कितने दिन और सहेंगे
वे कब चीत्‍कार करेंगे
कब तक होंगे वे तैयार
कब तक हुँकार भरेंगे ?

क़दमों का उठते-
उठते रूक जाना
कितने दिन और चलेगा ?

दरवाज़ों को खुलना है
गिरना है दीवारों को
लेकिन
कितने दिन तक और
चलना है अतिचारों को ?

आँखों का उठना
झुकना
मुँद जाना
कितने दिन और चलेगा ?
ओम प्रभाकर
About the poet

ओम प्रभाकर

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like