आसंदियों से उठकर आए कुछ

ओम प्रभाकरओम प्रभाकर5 Sept 1941

1 min read · 12.4K reads

आसंदियों से उठकर आए कुछ

बेचेहरा लोग

ॐ शांति ॐ शांति

का शोर करते हुए

कविता में प्रवेश करते देखे गए

पाँवरहित

हाथहीन कुछ लोग

केवल पेट और सिरधारी

स्वस्थ धवल

जब कविता में प्रवेश करते देखे गए

तब कैसे बची कविता

आएँ कबीर

बताएँ कबीर।

ओम प्रभाकर
About the poet

ओम प्रभाकर

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like