मैं समय का गीत - ओम धीरज

ओम धीरजओम धीरज15 Sept 1958

5 min read · 12.4K reads

मै समय का गीत
लिखना चाहता,
चाहता मैं गीत लिखना आज भी

जब समय संवाद से है बच रहा
हादसा हर वक्त कोई रच रहा
साथ अपनी छोड़ती परछाईयाँ
झूठ से भी झूठ कहता सच रहा
शत्रु होते
इस समय के पृष्ठ पर
’दूध-जल’-सा मीत लिखना चाहता

जाल का संजाल बुनती उलझनें,
नीड़ सपनों के अभी हैं अधबुने
हाथ में हैं हाथ जिनके हम दिये
गाय की माने बधिक ही वे बने
अब गुलामी
के बने कानून की
मुक्ति का संगीत लिखना चाहता

बाड़ ही जब बाग को है खा रहा
पेड़ आरे का पॅवारा गा रहा
आग लेकर अब हवाएँ आ रहीं
दृश्य फिर भी हर किसी को भा रहा
हट सके गाढ़े
तिमिर का आवरण
आत्मचेता दीप लिखना चाहता

जब सहोदर रक्त के प्यासे बने
माँ-पिता भी जैविकी खाॅचे बने
जिदंगी क्लब के जुआघर में बिछी
नेह के रिश्ते जहाँ पासे’ बने
मर रहे आँसू
नयन के कोर में
मैं सजल उम्मीद लिखना चाहता।
ओम धीरज
About the poet

ओम धीरज

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभ्रूण-हत्या के बाद भीज़िंदा हूँज़िंदा रहूँगा— बिप्लव चौधुरी