सख़्तीपसंद का गीत - ओम भारती

ओम भारतीओम भारती1 Sept 1948

5 min read · 12.4K reads

मुझे सख़्त अमरूद पसंद हैं और सेब
मुझे सख़्त नारियल पसंद हैं और बादाम
जैसे पेंसिलें पसंद हैं सख़्त
जैसे सख़्त फालवाले हल
और जैसे खेत मझे पसंद हैं सख़्त
जो जानते हैं फ़सलों को उगाना हर बरस ज़िद की तरह
ज़िदों में बच्चों की ज़िद मुझे पसंद है
बचपने में सख़्त, जैसे सख़्त मोह बूढ़ों में
पौरूष में पसंद है मुझे सख़्त रीढ़
यौवन में सख़्त वक्ष, वक्ष में सख़्त आग
आग में मुझे पसंद हैं सख़्त अंगार
जैसे पानी में मेरी पसंद है- सख़्त बर्फ़

थोड़े सख़्त हृदय मुझे ज़्यादा पसंद हैं
क्योंकि वही ज़्यादा जानते हैं मृदु भावनाओं को
हाथ पसंद हैं जिनकी पकड़ सख़्त हो
पैर जिनके कदम लम्बे और सख़्त हों
रंग सख़्त पसंद हैं और पक्के
जैसे इस्पात और सीमेंट
क्योंकि सख़्ती ही तोड़ना जानती है और जोड़ना
लिहाज़ा मुझे दलदल नहीं पठार पसंद हैं
और इस तरह पसंद के क्षेत्र में मैं सख़्ती पसंद हूँ

जैस दिन ने कभी पसंद नहीं किया चाँद
और तारा भी उसे बस एक पसंद है
मैं पसंद के समर्पण की हुंडियाँ ठुकराता हूँ।
(1994)
ओम भारती
About the poet

ओम भारती

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे