सोने की ईंट

ओम् प्रकाश आदित्यओम् प्रकाश आदित्य

1 min read · 12.4K reads

कंचन-सी गोरी घूमने को मार्किट गई

उसे देख ख़ुद मार्किट घूम रही है।

कवियों ने कहा स्वर्णिम उषा सुंदरी है

किरणों का पहने किरीट घूम रही है

स्वर्णकार बोले लो सुमेरु तो पिघल गया

उछट उसी की कोई छींट घूम रही है

तस्कर लगा के घात आपस में बात करें,

साठ किलो सोने की ये ईंट घूम रही है।

ओम् प्रकाश आदित्य
About the poet

ओम् प्रकाश आदित्य

सुप्रसिद्ध हास्य कवि।

View profile & all 12 Poems / Stories