जीतने की सोचोगे तो जीत ही मिलेगी सदा,
हारे मन में तो जिंदगी से हार लोगे तुम,
किसी मनोवैज्ञानिक का ये मैंने लेख पढ़ा,
वैसी धारा में बहोगे जैसा धार लोगे तुम,
मैंने कहा मैं तो लखपति होना चाहता हूँ
पत्नी ने कहा फिर कैसे सार लोगे तुम,
एक पत्नी के पति सलीक़े से हो न पाए,
लखपति होकर क्या तीर मार लोगे तुम!








