नरक विकास प्राधिकरण

ओम् प्रकाश आदित्यओम् प्रकाश आदित्य

1 min read · 12.4K reads

धरती के नगरों की तड़क-भड़क देख

आसमान वालों के कलेजे फट रहे हैं

दिल्ली की प्रगति से प्रभावित हो यमराज

मानचित्र यमलोक का पलट रह हैं।

नर्क का विकास करने की योजना है बड़ी

छोटे-मोटे पापियों के खोखे हट रहे हैं

सभी सांसदों के लिए कोठियाँ बनेंगी वहाँ

कुंभीपाक कॉलोनी में प्लॉट कर रहे हैं।

ओम् प्रकाश आदित्य
About the poet

ओम् प्रकाश आदित्य

सुप्रसिद्ध हास्य कवि।

View profile & all 12 Poems / Stories