दुनिया सँवर गई है निज़ाम-ए-दिगर के बा'द

Nushoor WahidiNushoor Wahidi1 Jan 1911 – 1 Jan 1983

2 min read · 12.6K reads

दुनिया सँवर गई है निज़ाम-ए-दिगर के बा'द

मंज़िल पे आ गई है मशिय्यत सफ़र के बा'द

जैसे दिल-ओ-नज़र के हिजाबात उठ गए

आलम ख़बर का है निगह-ए-बे-ख़बर के बा'द

लाले में रंग है ये कहाँ ये लहू तरंग

दुनिया हसीन है मिरे ज़ौक़-ए-नज़र के बा'द

बीती हुई हयात मोहब्बत का तज़्किरा

शाम-ओ-सहर की याद है शाम-ओ-सहर के बा'द

मैं आ गया सुकूत-ओ-तबस्सुम के दरमियाँ

वो मुस्कुरा दिए सुख़न-ए-मुख़्तसर के बा'द

हर रास्ते को लूट लिया ए'तिमाद ने

रहज़न भी एक शय है मगर राहबर के बा'द

तारीकी-ए-हयात में रख़्शाँ है हुस्न-ए-दोस्त

जल्वे कहाँ रहेंगे हुजूम-ए-नज़र के बा'द

हासिल है काएनात का दर्द-ए-दिल-ए-हयात

दुनिया में क्या रहा मिरी आह-ए-सहर के बा'द

मंज़िल पे छिड़ गई है कुदूरत की दास्ताँ

हर कारवाँ ने गर्द उड़ाई सफ़र के बा'द

नक़्श-ए-क़दम की आँख खुली तेरी राह में

रस्ते भी सो गए हैं तिरी रहगुज़र के बा'द

अहल-ए-हुनर को देख रहा हूँ ग़मीं 'नुशूर'

दुनिया हुनर है रास भी आए हुनर के बा'द

 

Nushoor Wahidi
About the poet

Nushoor Wahidi

Hafeez-ul-Rehman c. 1911 – c. 1983, known by his pen name Nushoor Wahidi (Urdu: نشور وحیدی‎; sometimes spelled Nushoor Wahedi or Nushoor Vahidi), was an Indian Urdu poet. Career Nushoor's major breakthrough came in a poetry session featuring the famous poet J…

View profile & all 52 Poems / Stories

More from Nushoor Wahidi

  1. कभी झूटे सहारे ग़म में रास आया नहीं करते

    कभी झूटे सहारे ग़म में रास आया नहीं करतेये बादल उड़ के आते हैं मगर साया नहीं करते

    12.6K reads
  2. नई दुनिया मुजस्सम दिलकशी मालूम होती है

    नई दुनिया मुजस्सम दिलकशी मालूम होती हैमगर इस हुस्न में दिल की कमी मालूम होती है

    12.6K reads
  3. वक़्त का क़ाफ़िला आता है गुज़र जाता है

    वक़्त का क़ाफ़िला आता है गुज़र जाता हैआदमी अपनी ही मंज़िल में ठहर जाता है

    12.6K reads
  4. हज़ार शम्अ फ़रोज़ाँ हो रौशनी के लिए

    हज़ार शम्अ फ़रोज़ाँ हो रौशनी के लिएनज़र नहीं तो अंधेरा है आदमी के लिए

    12.6K reads
  5. दिल है कि मोहब्बत में अपना न पराया है

    दिल है कि मोहब्बत में अपना न पराया हैकुछ सोच के उस ने भी दीवाना बनाया है

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी