सहरा सहरा भटक रही हूँ मैं

नुसरत मेहदीनुसरत मेहदी1 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

सहरा सहरा भटक रही हूँ मैं

अब नज़र आ कि थक रही हूँ मैं

बिछ रहे हैं सराब राहों में

हर क़दम पर अटक रही हूँ मैं

क्यूँ नज़र ख़ुद को मैं नहीं आती

कब से आईना तक रही हूँ मैं

हाए क्या वक़्त है कि अब उस की

बे-दिली में झलक रही हूँ मैं

वक़्त से टूटता हुआ लम्हा

और इस में धड़क रही हूँ मैं

जिस ने रुस्वा किया मुझे 'नुसरत'

उस के ऐबों को ढक रही हूँ मैं

नुसरत मेहदी
About the poet

नुसरत मेहदी

View profile & all 51 Poems / Stories

More from नुसरत मेहदी

  1. उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गया - नुसरत मेहदी

    उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गयापत्ता वो अपनी शाख़ के रिश्तों से कट गया

    12.4K reads
  2. इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने के - नुसरत मेहदी

    इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने केये नए लोग हैं बर्बाद नहीं होने के

    12.4K reads
  3. कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँ - नुसरत मेहदी

    कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँरुस्वाइयों के ख़ौफ़ से मर जाऊँ क्या करूँ

    12.4K reads
  4. वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गई - नुसरत मेहदी

    वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गईन जाने क्या हुआ मुझ में थकान बैठ गई

    12.4K reads
  5. मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलो - नुसरत मेहदी

    मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलोतुम को सुनना मिरी आदत है चलो तुम बोलो

    12.4K reads