जो मुश्किल रास्ते हैं उन को यूँ हमवार करना है - नुसरत मेहदी

नुसरत मेहदीनुसरत मेहदी1 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads

जो मुश्किल रास्ते हैं उन को यूँ हमवार करना है
हमें जज़्बों की कश्ती से समुंदर पार करना है

हमारे हौसले मजरूह करना चाहते हैं वो
हमें सूरज के रुख़ पर साया-ए-दीवार करना है

जो थक कर सो गए हैं वो तो ख़ुद ही जाग जाएँगे
अभी जागे हुए लोगों को बस बेदार करना है

उठा लो हाथ में परचम मोहब्बत के परस्तारों
चलो नफ़रत की दीवारें अभी मिस्मार करना है

जहालत के अँधेरों से निमटने के लिए नुसरत
चराग़ों का हमें इक कारवाँ तय्यार करना है
नुसरत मेहदी
About the poet

नुसरत मेहदी

View profile & all 51 Poems / Stories

More from नुसरत मेहदी

  1. उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गया - नुसरत मेहदी

    उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गयापत्ता वो अपनी शाख़ के रिश्तों से कट गया

    12.4K reads
  2. इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने के - नुसरत मेहदी

    इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने केये नए लोग हैं बर्बाद नहीं होने के

    12.4K reads
  3. कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँ - नुसरत मेहदी

    कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँरुस्वाइयों के ख़ौफ़ से मर जाऊँ क्या करूँ

    12.4K reads
  4. वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गई - नुसरत मेहदी

    वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गईन जाने क्या हुआ मुझ में थकान बैठ गई

    12.4K reads
  5. मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलो - नुसरत मेहदी

    मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलोतुम को सुनना मिरी आदत है चलो तुम बोलो

    12.4K reads