अपनी बे-चेहरगी भी देखा कर

नुसरत मेहदीनुसरत मेहदी1 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

अपनी बे-चेहरगी भी देखा कर

रोज़ इक आइना न तोड़ा कर

तू जिधर जाए दिन निकल आए

रौशनी का मिज़ाज पैदा कर

ये सदी भी कहीं न खो जाए

अपनी मर्ज़ी का कोई लम्हा कर

धूप में इस्तिआरा बादल का

तू अगर है तो यार साया कर

चारा-साज़ी तो कर रहे हैं ग़म

तू मिरे आँसुओं का सौदा कर

जाने कब छोड़ कर चली जाए

ज़िंदगी का न यूँ भरोसा कर

मसअले हैं तो हल भी निकलेंगे

पास आ साथ बैठ चर्चा कर

नुसरत मेहदी
About the poet

नुसरत मेहदी

View profile & all 51 Poems / Stories

More from नुसरत मेहदी

  1. उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गया - नुसरत मेहदी

    उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गयापत्ता वो अपनी शाख़ के रिश्तों से कट गया

    12.4K reads
  2. इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने के - नुसरत मेहदी

    इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने केये नए लोग हैं बर्बाद नहीं होने के

    12.4K reads
  3. कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँ - नुसरत मेहदी

    कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँरुस्वाइयों के ख़ौफ़ से मर जाऊँ क्या करूँ

    12.4K reads
  4. वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गई - नुसरत मेहदी

    वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गईन जाने क्या हुआ मुझ में थकान बैठ गई

    12.4K reads
  5. मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलो - नुसरत मेहदी

    मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलोतुम को सुनना मिरी आदत है चलो तुम बोलो

    12.4K reads