ये नाम मुमकिन रहेगा मक़ाम मुमकिन नहीं रहेगा - नोशी गिलानी

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

3 min read · 12.4K reads

ये नाम मुमकिन रहेगा मक़ाम मुमकिन नहीं रहेगा
ग़ुरूर लहजे में आ गया तो कलाम मुमकिन नहीं रहेगा

ये बर्फ़-मौसम जो शहर-ए-जाँ में कुछ और लम्हे ठहर गया तो
लहू का दिल की किसी गली में क़याम मुमकिन नहीं रहेगा

तुम अपनी साँसों से मेरी साँसे अलग तो करने लगे हो लेकिन
जो काम आसाँ समझ रहे हो वो काम मुमकिन नहीं रहेगा

वफ़ा का काग़ज़ तो भीग जाएगा बद-गुमानी की बारिशों में
ख़तों की बातें ख़्वाब होंगी पयाम मुमकिन नहीं रहेगा

ये हम मोहब्बत में ला-तअल्लुक़ से हो रहे हैं तू देख लेना
दुआएँ तो ख़ैर कौन देगा सलाम मुमकिन नहीं रहेगा
नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like