ये दिल भुलाता नहीं है मोहब्बतें उस की

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

ये दिल भुलाता नहीं है मोहब्बतें उस की

पड़ी हुई थीं मुझे कितनी आदतें उस की

ये मेरा सारा सफ़र उस की ख़ुशबुओं में कटा

मुझे तो राह दिखाती थीं चाहतें उस की

घिरी हुई हूँ मैं चेहरों की भीड़ में लेकिन

कहीं नज़र नहीं आतीं शबाहतें उस की

मैं दूर होने लगी हूँ तो ऐसा लगता है

कि छाँव जैसी थीं मुझ पर रिफाक़तें उस की

ये किस गली में ये किस शहर में निकल आए

कहाँ पे रह गईं लोगो सदाक़तें उस की

मैं बारिशों में जुदा हो गई हूँ उस से मगर

ये मेरा दिल मिरी साँसें अमानतें उस की

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like