यही नहीं कोई तूफ़ाँ मिरी तलाश में है - नोशी गिलानी

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

3 min read · 12.4K reads

यही नहीं कोई तूफ़ाँ मिरी तलाश में है
कि मौसम-ए-ग़म-ए-जानाँ मिरी तलाश में है

विसाल-रूत है मगर दिल को ऐसा लगता है
सितारा-ए-शब-ए-हिज्राँ मिरी तलाश में है

मैं फ़ैसले की घड़ी से गुज़र चुकी हूँ मगर
किसी का दीदा-ए-हैराँ मिरी तलाश में है

ये बे-यक़ीन सी आसूदगी बताती है
कि एक क़र्या-ए-वीराँ मिरी तलाश में है

मैं तीरगी में मोहब्बत की इक कहानी हूँ
मूई चराग़ सार उनवाँ मिरी तलाश में है

ये कैसा ख़्वाब था धड़का सा लग गया दिल को
कि एक शख़्स परेशाँ मिरी तलाश में है
नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like