समझ में कुछ नहीं आता - नज़्म

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

हमें किस हाथ की महबूब रेखाओं में रहना था

किस दिल में उतरना था

चमकना था किन आँखों में

कहाँ पर फूल बनना था

तो कब ख़ुश्बू की सूरत कू-ए-जानाँ से गुज़रना था

समझ में कुछ नहीं आता

हमें किस क़र्या-ए-आब-ओ-हवा के संग रहना था

कहाँ शामें गुज़रनी थीं

कहाँ महताब रातों में किसी को याद करना था

किसी को भूल जाना था

कहाँ पर सुब्ह का आग़ाज़ करना था कहाँ सूरज निकलना था

सफ़र के दश्त में तन्हा थके-हारे मुसाफ़िर को

कहाँ ख़ेमा लगाना था

कहाँ दरिया में कश्ती डालना थी और किस साहिल उतरना था

समझ में कुछ नहीं आता

हमें किस क़र्या-ए-आब-ओ-हवा के संग रहना था

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like