ना-दीदा रिफ़ाक़त में - नज़्म

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

कुछ भी तो नहीं वैसा

जैसा तुझे सोचा था

जितना तुझे चाहा था

सोचा था तिरे लब पर

कुछ हर्फ़ दुआओं के

कुछ फूल वफ़ाओं के

महकेंगे मिरी ख़ातिर

कुछ भी तो नहीं वैसा

जैसा तुझे सोचा था

महसूस ये होता है

दुख झेले थे जो अब तक

बे-नाम मसाफ़त में

लिखने की मोहब्बत में

पढ़ने की ज़रूरत में

बे-सूद रियाज़त थी

बे-फ़ैज़ इबादत थी

जो ख़्वाब भी देखे थे

इन जागती आँखों ने

सब ख़ाम-ख़याली थी

फिर भी तुझे पाने की

दिल के किसी गोशे में

ख़्वाहिश तो बचा ली थी

लेकिन तुझे पा कर भी

और ख़ुद को गँवा कर भी

इस हब्स के मौसम की खिड़की से हवा आई

न फूल से ख़ुशबू की कोई भी सदा आई

अब नींद है आँखों में

नाँ दिल में वो पहली सी ताज़ा सुख़न-आराई

नाँ लफ़्ज़ मिरे निकले

नाँ हर्फ़-ओ-मुआ'फ़ी की दानिश मिरे काम आई

नादीदा रिफ़ाक़त में

जितनी भी अज़िय्यत थी

सब मेरे ही नाम आई

कुछ भी तो नहीं वैसा

जैसा तुझे सोचा था

जितना तुझे चाहा था

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी