किसी हर्फ़ में किसी बाब में नहीं आएगा

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

किसी हर्फ़ में किसी बाब में नहीं आएगा

तिरा ज़िक्र मेरी किताब में नहीं आएगा

नहीं जाएगी किसी आँख से कहीं रौशनी

कोई ख़्वाब उस के अज़ाब में नहीं आएगा

कोई ख़ुद को सहरा नहीं करेगा मिरी तरह

कोई ख़्वाहिशों के सराब में नहीं आएगा

दिल-ए-बद-गुमाँ तिरे मौसमों को नवेद हो

कोई ख़ार दस्त-ए-गुलाब में नहीं आएगा

उसे लाख दिल से पुकार लो उसे देख लो

कोई एक हर्फ़ जवाब में नहीं आएगा

तिरी राह तकते रहे अगरचे ख़बर भी थी

कि ये दिन भी तेरे हिसाब में नहीं आएगा

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like