कौन रोक सकता है - नज़्म

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

लाख ज़ब्त-ए-ख़्वाहिश के

बे-शुमार दा'वे हों

उस को भूल जाने के

बे-पनह इरादे हों

और इस मोहब्बत को तर्क कर के जीने का

फ़ैसला सुनाने को

कितने लफ़्ज़ सोचे हों

दिल को उस की आहट पर

बरमला धड़कने से कौन रोक सकता है

फिर वफ़ा के सहरा में

उस के नर्म लहजे और सोगवार आँखों की

ख़ुशबुओं को छूने की

जुस्तुजू में रहने से

रूह तक पिघलने से

नंगे पाँव चलने से

कौन रोक सकता है

आँसुओं की बारिश में

चाहे दिल के हाथों में

हिज्र के मुसाफ़िर के

पाँव तक भी छू आओ

जिस को लौट जाना हो

उस को दूर जाने से

रास्ता बदलने से

दूर जा निकलने से

कौन रोक सकता है

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like