हिज्र की शब में क़ैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

हिज्र की शब में क़ैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे

अच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

खेल ये कैसा खेल रही है दिल से तेरी मोहब्बत

इक पल की सरशारी दे और दिनों मलाल में रक्खे

मैं ने सारी ख़ुशबुएँ आँचल से बाँध के रक्खीं

शायद इन का ज़िक्र तू अपने किसी सवाल में रक्खे

किस से तेरे आने की सरगोशी को सुनते ही

मैं ने कितने फूल चुने और अपनी शाल में रक्खे

मुश्किल बन कर टूट पड़ी है दिल पर ये तन्हाई

अब जाने ये कब तक उस को अपने जाल में रक्खे

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like